Abraham Lincoln Quotes in Hindi

Abraham Lincoln Quotes in Hindi

अब्राहम लिंकन एक बहुत ही प्रसिद्ध और प्रभावशाली अमेरिकी राजनेता और वकील रहे थे, जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। लिंकन ने अमेरिका को उस समय संभाला जब अमेरिका गृह युद्ध से गुजर रहा था, उन्होंने गृह युद्ध के समय में भी सभी राज्यों के यूनियन को संभाल के रखा। इसके सिवा उन्हें गुलामी समाप्त और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए जाना जाता है।

अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी, 1809 को हॉजगेनविले, केंटकी के पास सिंकिंग स्प्रिंग फार्म में एक लॉग केबिन में हुआ था। अब्राहम लिंकन के पिता का नाम थॉमस लिंकन और माँ का नाम नैन्सी हैंक्स लिंकन था। वह एक बहुत ही गरीब और पिछड़े परिवार से ताल्लुक रखते थे।

लिंकन स्व शिक्षा प्राप्त करके वकील बने। इसके बाद उन्होंने राजनीती में कदम रखा और इलिनोइस राज्य में विधायक बनने में कामयाब हुए। हालांकि उन्होंने अपना कानून अभ्यास फिर से शुरू करने के लिए सब कुछ छोड़ दिया। लेकिन 1854 में उन्होंने फिर से राजनीति में प्रवेश किया और 1860 में राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए।

अब्राहम लिंकन ने अपने जीवनकाल में जीवन को कई रूपों में देखा, एक गरीब आम इंसान से लेकर एक महान नेता तक। अपने अनुभवों के आधार पे उन्होंने कई महत्वपूर्ण पहलुओं पे जोर दिया, जो की बाद में विश्व प्रसिद्ध उद्धरण के रूप में उभर के सामने आए।

अब्राहम लिंकन के कोट्स हिंदी में

जनता की, जनता के द्वारा, जनता के लिए सरकार, पृथ्वी से नष्ट नहीं होनी चाइये।

आप सभी लोगों को कुछ समय के लिए और कुछ लोगों को हर समय मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों को हर समय मूर्ख नहीं बना सकते।

मतदान गोली से ज्यादा मजबूत होता है।

सुनिश्चित करें कि आपने अपने पैर सही जगह पर रखे हैं, फिर मजबूती के साथ खड़े होये।

हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि सफल होने के लिए आपका खुद का संकल्प किसी और से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

मैंने हमेशा पाया है कि दया का फल सख्त न्याय से ज्यादा अच्छा होता है।

मेरा अनुभव रहा है कि जिन लोगों में कोई बुराई नहीं होती उनमें बहुत कम गुण होते हैं।

जब आपको पहचाना न जाए तो चिंता न करें, बल्कि पहचान के योग्य होने का प्रयास करें।

अगर मैं दो-चेहरे वाला होता, तो क्या मैं इसे पहनता?

एक खराब कानून को निरस्त करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे सख्ती से लागू किया जाए।

विवाह न तो स्वर्ग है और न ही नरक, यह केवल खोज का कार्य है।

उसे आलोचना करने का अधिकार है, जिसके पास मदद करने का दिल है।

मैं जीतने के लिए बाध्य नहीं हूं, लेकिन मैं सच के लिए बाध्य हूं। मैं सफल होने के लिए बाध्य नहीं हूं, लेकिन मैं उस प्रकाश से जीने के लिए बाध्य हूं जो मेरे पास है। मैं उस व्यक्ति के साथ खड़ा रहूँगा जो सही के लिए खड़ा है, और जब तक साथ खड़ा रहूँगा जब तक वो सही है तो, और उस व्यक्ति के गलत होते ही उससे अलग हो जाऊंगा।