Bihar Diwas Quotes in Hindi

बिहार दिवस कोट्स हिंदी में

जहवाँ के लड़कन न माने हार।।
वही तो है अपना बिहार।।।

बिहारी होने के नाते खुद को गौरवान्वित महसूस करता हूं,
दुनिया का एक भी कोना ऐसा नहीं है जहां बिहारी कड़ी ना मेहनत कर रहे हों।
बिहार की मातृभूमि को सलाम जिसने कई आईएएस और आईपीएस अफ़सर पैदा किए।

बिहारी अपमान नहीं, मेरी पहचान है।
बिहारी होने पर गर्व करें।

बुद्ध, सम्राट अशोक, महावीर, गुरु गोविंद सिंह, वीर कुंवर सिंह, रेणु,दिनकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद, विद्यापति, भिखारी ठाकुर, नालंदा विश्वविद्यालय जैसे अनगिनत महापुरुषों/स्थलों से जाना जाने वाला बिहार, हां ये है मेरा बिहार।
सभी को बिहार दिवस की बधाइयाँ।

बिहार दिवस, देश निर्माण में बिहार के योगदान को याद करने का दिन।
बुद्ध, महान अशोक, महावीर, और आर्यभट्ट का स्थान, नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय का स्थान, मगध (राजनीति का केंद्र), और इसी तरह। बिहार को सलाम।

विश्व को प्रथम लोकतंत्र, अहिंसा, सदभाव, करूणा व प्रेम का सन्देश देने वाली ज्ञान एवं संघर्ष की भूमि बिहार के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

बिहार को अक्सर मजदूरों की भूमि माना जाता है। लेकिन हमें इस तथ्य की सराहना करनी चाहिए कि वे किसी भी परिस्थिति में खुद को ढालने के लिए काफी कठोर हैं।
तथ्य यह साबित करता है कि बिहार ऐसा राज्य है जिसे दूसरा सबसे अधिक आईएएस उत्पादक कारखाना माना जाता है। बिहारी होने पर गर्व करे।

बिहार वासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य विकास और समृद्धि की दिशा में अपनी यात्रा पर नए मील के पत्थर हासिल करना जारी रखे। इस दिन अंग्रेजों ने 1912 में बंगाल प्रेसीडेंसी से बिहार राज्य को अलग किया था।

सबने एक से शुरुआत की लेकिन हमने जीरो से शुरुआत की। हाँ हम बिहार के लोगों में चाणक्य और आर्यभट्ट भी शामिल है।

ज्ञान, स्वाभिमान और परिश्रम की भूमि बिहार के सभी वासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
अपने गौरवशाली इतिहास से बिहार न सिर्फ देश के प्रमुख राजनीतिक और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक रहा बल्कि भारतवर्ष के विकास और निर्माण में भी बिहार का अद्वितीय योगदान रहा है।

देश के अधिकांश आईएएस, आईपीएस और बैंक पीओ का निर्माता बिहार है। बिहार को 107वां जन्मदिन मुबारक हो। बिहार दिवस की शुभकामनाएं।

हम हैं बिहारी सारे जग में हम भारत की शान,
मेहनत अपना दीन धर्म, मेहनत है ईमान
बिहार दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए।
जय बिहार।

वईसे तो हम बिहारी साल के 365 दिन सब पर भारी,
फिर भी रस्मी तौर पर हम सब बिहरियन को बिहार दिवस की शुभकामनाएं।

जोश है, होश है, हौसलों से यारी है।
दुःख से, दर्द से, उबरने की बारी है।
गर्व से, शौर्य से, बोल तू “बिहारी” है।
हां हम “बिहारी” है। बिहार दिवस की बधाइयाँ।

बिहार दिवस सिर्फ बिहार के लिए नही, अपितु पूरे भारत के हर्ष का दिन है।

उस हर बिहारी को सलाम जो मजदूर हो सकता है, पर मजबूर नहीं हो सकता।

देश की हर इमारत को बनाने में किसी बिहारी का खून पसीना जरूर लगता है।

सीधी-सादी बोली अपनी, सीधे-सादे लोग,
लालच, झूठ और मक्कारी के हमको नहीं हैं रोग।
अपने अंदर जिन्दा रक्खा है हमने इंसान,
हम हैं बिहारी, सारे जग में हम भारत की शान,
मेहनत अपना दीन धर्म है, मेहनत है ईमान।

शक्ति और संस्कृति के अद्वितीय ऐतिहास की भूमि बिहार के स्थापना दिवस की सभी बिहारियों को हार्दिक शुभकामनाएं।